फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SAARC satellite will launch in March next year

अगले साल मार्च में लांच होगी सार्क सेटेलाइट

Wed, 09 Nov 2016 04:29 AM IST
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 09 Nov 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
SAARC satellite will launch in March next year

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित भारत की महत्वकांक्षी योजना के तहत दक्षिण एशियाई सेटेलाइट अगले साल मार्च में लांच की जाएगी। इसरो के चेयरमैन ए एस किरन ने मंगलवार को इस बात की सूचना दी। हालांकि पहले यह सैटेलाइट इस वर्ष दिसंबर में लांच होने वाली थी।

विज्ञापन


नवंबर 2014 को नेपाल में हुए सार्क सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क सदस्यों को टेलीकम्यूनिकेशन, टेलीमेडिसिन समेत कई अन्य क्षेत्रों में सुविधा पहुंचाने हेतु उपहार के रूप से सार्क सेटेलाइट स्थापित करने की बात कही थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के इस परियोजना से अलग होने के बाद इसे साउथ एशियन सेटेलाइट का नाम दिया गया है। इसके पहले भारत ने इस सेटेलाइट के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श करके इसे अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञों और सार्क सदस्यों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में जीएसएलवी मार्क तृतीय का प्रक्षेपण किया जाना है। इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने बताया कि इसकी तैयारियां जोरों पर हैं और इसके लिए श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण स्थल पर सामान पहुंचाया जा रहा है।


हम जल्द से जल्द काम करने के लिए प्रयासरत हैं और हमने दिसंबर के अंत तक प्रक्षेपण का लक्ष्य रखा है। इसरो दरा आयोजित स्पोर्ट्स मीट के मौके पर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक ने इसरो के 14 केंद्रों से आए करीब 1,000 खिलाड़ियों को भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed