फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SAARC countries MBA students got 50 percent fees exemption

सार्क देशों के MBA छात्रों को फीस में मिलेगी 50 फीसदी छूट

Fri, 06 Jan 2017 12:01 AM IST
 सीमा शर्मा/ नई दिल्ली
 सीमा शर्मा/ नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 SAARC countries MBA students got 50 percent fees exemption
सार्क देश

आईआईटी में दाखिला लेने जा रहे विदेशी छात्रों को बीटेक की तर्ज पर एमबीए में भी दाखिला फीस के दो वर्ग बनाए गए हैं। सार्क देशों के छात्रों को अन्य देशों के छात्रों के मुकाबले आधी फीस देनी होगी। सार्क देशों के छात्रों को फीस में एक हजार अमेरिकी डॉलर देने होंगे, जबकि अन्य देशों के छात्रों को 2000 यूएस डॉलर देने पड़ेंगे। इससे पहले सार्क देशों के इंजीनियरिंग छात्रों को भी फीस में 50 फीसदी छूट की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन


आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, बीटेक की तरह एमबीए में भी विदेशी छात्रों को दाखिला फीस में राहत मिलेगी। आईआईटी दिल्ली समेत अन्य आईआईटी में एमबीए प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका 30 जनवरी है। हालांकि आवेदन विंडो कैट रिजल्ट जारी होने के अगले दिन खुलेगी। कैट रिजल्ट जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


विदेशी छात्रों को दाखिला आवेदन पत्र की ऑनलाइन कॉपी समेत डिमांड ड्राफ्ट 31 जनवरी तक जमा करवाना होगा। चुने गए आवेदकों के लिए समूह चर्चा व साक्षात्कार 6 से 9 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की अंतिम सूची 2 मई को जारी होगी। 21-22 जुलाई को नए सत्र की शुरुआत ओरिएंटेशन प्रोग्राम से और 24 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed