{"_id":"5ea794118ebc3e903f6c2800","slug":"s-jaishankar-spoke-to-mohammad-haneef-atmar-through-video-conference-discuss-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयशंकर ने कोविड-19 पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयशंकर ने कोविड-19 पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की बात
Tue, 28 Apr 2020 08:07 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अफगानिस्तान के अपने समकक्ष मोहम्मद हनीफ अत्मार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। उन्होंने कोरोना वायरस संकट के दौरान भोजन और चिकित्सा आपूर्ति सहित मानवीय सहायता को लेकर चर्चा की। इस बात की जानकारी जयशंकर ने खुद ट्विटर पर दी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने बताया कि अत्मार के साथ उन्होंने कोरोना वायरस की चुनौती और भोजन और चिकित्सा आपूर्ति सहित मानवीय सहायता जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने लिखा, 'वर्चुअल कूटनीति के तहत आज अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की। यह सुनिश्चित करते हुए अपने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की कि हमारी विकास साझेदारी दृढ़ता से जारी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस की चुनौती और मानवीय सहायता जिसमें खाना और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है पर चर्चा हुई। साथ ही सिख समुदाय की सुरक्षा और कल्याण पर बल दिया गया। वार्ता में अफगानिस्तान के शांति प्रयासों पर भी चर्चा हुई।' भारत ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अफगानिस्तान को पैरासिटामॉल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाइयों की खेप भेजी थी।
विज्ञापन
Discussed the #coronavirus challenge and humanitarian assistance, including food & medical supplies. Also stressed on the safety and well-being of the Sikh community. Talks covered the latest developments on the Afghanistan peace efforts.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 27, 2020
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जरूरी चिकित्सा आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था। इससे पहले 12 अप्रैल को नई दिल्ली से कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5,022 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप काबुल भेजी गई थी।