{"_id":"5f80ec315782360035396d72","slug":"s-jaishankar-said-india-is-committed-to-peace-and-stability-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए भारत है प्रतिबद्ध : एस. जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए भारत है प्रतिबद्ध : एस. जयशंकर
Sat, 10 Oct 2020 04:33 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के शीर्ष शांति वार्ताकार डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन दिया कि भारत अफगानिस्तान में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। अब्दुल्ला ने हैदराबाद हाउस में उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने अफगान वार्ताकार को दिया आश्वासन
मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, डॉ. अब्दुल्ला से मिलकर खुशी हुई। द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई। हाल के घटनाक्रमों पर उनके दृष्टिकोण का स्वागत किया। भारत एक पड़ोसी के रूप में अफगानिस्तान में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अब्दुल्ला ने कहा, विदेश मंत्री ने उन्हें अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत के ‘पूर्ण सहयोग’ का आश्वासन दिया। हमने अफगान शांति प्रक्रिया, द्विपक्षीय संबंधों और शांति प्रयासों के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
इससे पहले अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद (एचसीएनआर) के चेयरमैन अब्दुल्ला बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले थे। इस दौरान भारत और अफगानिस्तान के प्राचीन समय से चले आ रहे प्रगाढ़ संबंधों को लेकर दोनों पक्षों ने प्रतिबद्धता जताई। अफगान शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार अब्दुल्ला पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने डोभाल के साथ मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने संप्रभु और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान के समर्थन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
अफगान नेता की भारत यात्रा अफगान सरकार और तालिबान के बीच दोहा में शांति वार्ता के बीच हो रही है। तालिबान और अफगान सरकार 19 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। भारत अफगान के नेतृत्व वाली, अफगान के स्वामित्व वाली और अफगान-नियंत्रित एक राष्ट्रीय शांति एवं सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।