फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s-jaishankar-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-india-canada-ties

भारत-कनाडा संबंध: विदेश मंत्री जयशंकर से कनाडाई समकक्ष की मुलाकात, व्यापार से रक्षा तक इन मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 14 Oct 2026 05:10 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा में व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्र शामिल रहे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए।

विज्ञापन
s-jaishankar-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-india-canada-ties
भारत-कनाडा संबंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व के मार्गदर्शन और सरकारों तथा उद्योग जगत के बीच लगातार संपर्क के जरिए भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर जोर
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भी भारत के साथ संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने से लेकर ऊर्जा, नवाचार और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तक, दोनों देश काफी आगे आए हैं। अनीता आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और कनाडा के संबंधों का महत्व उन उपलब्धियों में है, जिन्हें दोनों देश मिलकर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं, भारत और कनाडा के बीच करीबी संपर्क भविष्य की समृद्धि को आकार देने में मदद कर सकता है। आनंद के मुताबिक, दोनों देशों का बढ़ता सहयोग स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में योगदान देने का अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed