{"_id":"616b34c47c53336c6945f511","slug":"s-jaishankar-five-days-visit-to-israel-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा: जयशंकर का पांच दिवसीय इस्राइल दौरा आज से, रिश्ते मजबूत करने पर रहेगा जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश यात्रा: जयशंकर का पांच दिवसीय इस्राइल दौरा आज से, रिश्ते मजबूत करने पर रहेगा जोर
Sun, 17 Oct 2021 01:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:53 AM IST
सार
विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली इस्राइल यात्रा है। इस दौरान वे अपने इस्राइली समकक्ष येर लेपिड के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार से पांच दिवसीय यात्रा पर इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, विदेश मंत्री 17-21 अक्तूबर तक इस्राइल की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वह इस्राइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के निमंत्रण पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह पहली इस्राइल यात्रा है। इस दौरान वे अपने इस्रायली समकक्ष येर लेपिड के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस्राइल में नेफ्ताली बेनेट की सरकार बनने के बाद भारत से यह पहली महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय यात्रा होगी।
विज्ञापन
जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट तथा वहां की संसद नेसेट के स्पीकर से भी मुलाकात करेंगे। भारत और इस्राइल ने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को सामरिक गठजोड़ में बदला था।
मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद से दोनों देश ज्ञान आधारित आपने गठजोड़ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसमें जिसमें नवोन्मेष एवं शोध तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को गति प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।