{"_id":"5f8191618ebc3e9bd266dbc9","slug":"rustom-2-drone-drdo-on-friday-flight-tested-the-rustom2-indigenous-prototype-drone-at-chitradurga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः डीआरडीओ ने स्वदेशी ड्रोन 'रुस्तम-2' का किया सफल परीक्षण, जानिए इसकी खूबियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः डीआरडीओ ने स्वदेशी ड्रोन 'रुस्तम-2' का किया सफल परीक्षण, जानिए इसकी खूबियां
Sat, 10 Oct 2020 04:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Rustom-2
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को स्वदेशी प्रोटोटाइप ड्रोन रुस्तम-2 की उड़ान की टेस्टिंग की। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रुस्तम-2 ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर कुल आठ घंटे की उड़ान भरी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह ड्रोन 2020 के अंत तक यह 26,000 फीट की ऊंचाई पर 18 घंटे तक उड़ान भर सकेगा।
विज्ञापन
यह युद्ध की स्थिति का पता लगाने के लिए सिंथेटिक एपर्चर रडार को ले जाने में और दुशमनों के अड्डे पर निगरानी बनाए रखने में यह बेहद सक्षम है। डीआरडीओ को उम्मीद है कि भारतीय वायु सेना और नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मानव रहित हवाई वाहन इस्राइली हेरॉन की विशिष्टताओं से मेल करने के लिए रूस्तम -2 ड्रोन को पुनर्जीवित करने की कोशिश है।
विज्ञापन