{"_id":"57dc8fe04f1c1b0c32d47e80","slug":"russians-in-goa-to-vote-for-elections-in-their-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी नागरिकों ने अपने देश में चुनाव के लिए गोवा में किया मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रूसी नागरिकों ने अपने देश में चुनाव के लिए गोवा में किया मतदान
एजेंसी/ पणजी
Updated Sat, 17 Sep 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गोवा में रह रहे कई रूसी नागरिकों ने अपने देश की संसद के निचले सदन ड्यूमा के चुनाव में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां से मतदान किया। यह मतदान राजधानी से पांच किलोमीटर दूर पोरवोरिम गांव में एक अस्थाई मतदान केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मतों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया है। यह चुनाव ड्यूमा की कुल 450 सीटों के लिए कराया गया है। रूस में संसद के निचले सदन के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है, लेकिन गोवा में यह मतदान पहले ही करा लिया गया है। मतदान के बाद मतपेटियों को मुंबई भेजा जाना है, जिसके बाद उन्हें गिनती के लिए रूस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन