{"_id":"63a8a3c997460b6bfe08a3f0","slug":"russian-tourist-dies-falling-from-third-floor-of-hotel-after-friend-death-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रूसी पर्यटक की मौत, दो दिन पहले दोस्त की भी गई थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर रूसी पर्यटक की मौत, दो दिन पहले दोस्त की भी गई थी जान
Mon, 26 Dec 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:56 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंथोम शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे। वहीं पावेल के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के रायगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ आई हैं। भारत घूमने आए दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। वहीं इससे दो दिन पहले उसके एक दोस्त की उसी होटल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय पावेल एंथोम शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे। वहीं पावेल के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे
व्लादिमीर और पावेल रूसी पर्यटकों के चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने गाइड जितेंद्र सिंह के साथ बुधवार को रायगढ़ शहर के होटल में चेक इन किया था। पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पावेल अपने दोस्त की मौत से डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
संभावना है कि वह गलती से छत से गिर गया हो
पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी तरह से जांच कर रहे हैं, जिसमें संभावना है कि वह गलती से छत से गिर गया हो। अधिकारी ने कहा कि समूह के दो अन्य सदस्यों को वापस रहने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।