फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian President sends condolence message to PM Modi on Wayanad landslide

Wayanad landslide: रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेजा शोक संदेश, वायनाड में पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

Thu, 01 Aug 2024 03:48 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Aug 2024 03:48 AM IST
सार

केरल के वायनाड में भूस्खलन की हुई घटना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुख व्यक्त किया है। रूसी राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  और प्रधानमंत्री मोदी को शोक संदेश भेजा है।

विज्ञापन
Russian President sends condolence message to PM Modi on Wayanad landslide
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केरल के वायनाड में भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है। साथ ही पीड़ित लोगों के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

विज्ञापन


भारत में रूसी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने केरल में भूस्खलन के दुखद परिणामों पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। पुतिन ने भारत और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।''

विज्ञापन



ईरानी दूतावास ने भी दुख व्यक्त किया
नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने भी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करके वायनाड हादसे पर दुख व्यक्त किया है। ईरानी दूतावास ने लिखा, ‘हम भारत सरकार और केरल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है जो वायनाड भूस्खलन में पीड़ित हुए हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुखद आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’


प्राकृतिक आपदा में 150 से ज्यादा लोगों की मौत
केरल के वायनाड जिले में प्राकृतिक आपदा के कहर में 167 लोग काल का गाल में समा गए। अब अधिकारियों को उन 191 लोगों की चिंता है, जो इस आपदा में लापता हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का कहना है कि वायनाड में राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोर शोर से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल की धरती में इस तरह की दर्दनाक घटना पहले कभी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed