पीएम से मिले रूसी एनएसए : अफगान घटनाक्रम के मद्देनजर क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर, मोदी ने कहा- पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार
रूस के एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव ने बुधवार को दिनभर भारतीय अधिकारियों व नेताओं से मुलाकात की। शाम को वे पीएम मोदी से मिले। दोनों के बीच अफगानिस्तान में पैदा हुए हालातों के बीच तमाम मसलों पर चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगान संकट से एशिया में पैदा हुए सुरक्षा के हालात व नए सामरिक गठजोड़ उभरने की संभावना के बीच रूसी एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव भारत यात्रा पर हैं। बुधवार शाम को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अफगान संकट से लेकर तमाम वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें क्षेत्रीय स्थिरता कायम रखने व अनेक क्षेत्रों भारत व रूस के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
PM Narendra Modi received the Secretary of Russian Security Council Nikolai Patrushev. During the conversation, a wide range of issues of Russian-Indian cooperation, as well as a number of topics of international agenda were touched upon: Embassy of Russia in India
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/tcLVj8mIaU — ANI (@ANI) September 8, 2021
पेत्रुशेव की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि दोनों के बीच रूस-भारत सहयोग, दोनों देशों के बीच खास साझेदारी, शीर्ष व उच्च स्तर पर राजनीतिक संवाद बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मोदी व पेत्रुशेव ने बहुराष्ट्रीय मंचों जैसे शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स आदि की बैठकों के दौरान विचार-विमर्श को मजबूत करने और रूस व भारत के बीच व्यापार व आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने अफगान संकट के बीच क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत करने के लिए भी परस्पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
क्षेत्रीय घटनाक्रम पर सार्थक बातचीत हुई : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात के बाद कहा कि महत्वपूर्ण क्षेत्रीय घटनाक्रम के बीच दोनों के बीच सार्थक बातचीत हुई। पीएम ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में द्विपक्षीय शिखर बैठक के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा प्रतीक्षा है।
पीएमओ ट्वीट कर बताया कि पेत्रुशेव ने एनएसए डोभाल व विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हुई चर्चा से पीएम को अवगत कराया। उन्होंने भारत के साथ विशेष साझेदारी को और पुख्ता करने के प्रति रूस की वचनबद्धता प्रकट की।