फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russian Ambassador to India Denis Alipov says The situation is obviously tense On the Russia Ukraine conflict

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन? रूसी राजदूत ने दिया यह जवाब

Mon, 28 Aug 2023 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 28 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

डेनिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा कि स्थिति स्पष्ट रूप से तनावपूर्ण है। लड़ाई जारी है। हम शुरू से ही संघर्ष पर विराम लगाने के लिए शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार हैं। जबकि यूक्रेन कई बार कह चुका है कि उसे बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
 

विज्ञापन
Russian Ambassador to India Denis Alipov says The situation is obviously tense On the Russia Ukraine conflict
Denis Alipov - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से अधिक समय हो गया है। फिर भी दोनों में से कोई भी देश युद्ध पर विराम लगाने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच, अगले माह में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल होंगे या नहीं? युद्ध पर विराम लगेगा कि नहीं? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए पत्रकारों ने भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव से बात की। 

विज्ञापन


जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे रूसी राष्ट्रपति!

यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी राष्ट्रपति दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं रूसी राजदूत डेनिस ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में कोई घोषणा/बयान देना मेरा विशेषाधिकार नहीं है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने का सुझाव दूंगा। 

विज्ञापन

हालात तनावपूर्ण
डेनिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्थिति स्पष्ट रूप से तनावपूर्ण है। लड़ाई जारी है। हम शुरू से ही संघर्ष पर विराम लगाने के लिए शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार हैं। जबकि यूक्रेन ने कई बार कहा है कि उसे रूस के साथ बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम देश खत्म कर रहे उम्मीद
उन्होंने कहा कि युद्ध को खत्म करने की थोड़ी बहुत उम्मीद भी पश्चिम देश खत्म कर रहे हैं। पश्चिमी समर्थक यूक्रेन को लगातार हथियार और सैन्य उपकरण की आपूर्ति कर रहे हैं। इससे शत्रुता को खत्म करने का कोई रास्ता नहीं बचा है।  


हमने खुद को बाकी दुनिया से नहीं किया अलग

भारत में रूस के राजदूत डेनिस ने कहा कि हमने अपनी ओर से कभी भी खुद को बाकी दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग से अलग नहीं करना चाहा है और न ही चाहते हैं। हम यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं। जबकि इसके बिल्कुल उल्ट पश्चिमी देशों ने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि  लेकिन मेरा मानना है कि व्यापारिक समुदाय और विभिन्न पश्चिमी कंपनियां ऐसा नहीं चाहतीं। लेकिन उन्हें राजनीतिक राह पर चलने के लिए मजबूर किया गया है। 



रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता कर चुके हैं पुष्टि
बता दें, इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उनका व्यस्त कार्यक्रम है। अभी उनका मुख्य फोकस यूक्रेन में एक 'विशेष सैन्य अभियान' पर है। बता दें कि मॉस्को और कीव के बीच 24 फरवरी 2022 से भीषण युद्ध जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed