फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   russia woman emotional praise indian army after conflict with pakistan video on social media

Video: 'भारत मेरा घर है', भारतीय सेना की तारीफ कर भावुक हुई रूसी महिला, खूब शेयर हो रहा ये वीडियो

Wed, 14 May 2025 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 May 2025 11:51 AM IST
सार

पोलिना ने कहा कि 'भारतीय सैनिक पूरे समर्पण और बड़े दिल से देश की सुरक्षा कर रहे हैं ताकि हम अपने घरों में चैन से सो सकें। वे अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं ताकि हम अपनी जिंदगी आराम से जीते रहें और हमें पता भी न चले कि क्या हो रहा है।'

विज्ञापन
russia woman emotional praise indian army after conflict with pakistan video on social media
पोलिना अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@Pol.Explorer

विस्तार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रूस की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। दरअसल रूसी महिला ने वीडियो में भारतीय सेना की तारीफ की और पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष पर कहा कि भारतीय सैनिक पूरे समर्पण से देश की रक्षा कर रहे हैं ताकि हम शांति से सो सकें। महिला की पहचान पोलिना अग्रवाल के रूप में हुई है। पोलिना एक रूसी नागरिक हैं, लेकिन फिलहाल गुरुग्राम में रह रही हैं। पोलिना ने वीडियो साझा कर भारत को बेहद सुरक्षित बताया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Polina Agrawal (@pol.explorer)



भारतीय सेना को जमकर सराहा
पोलिना ने वीडियो में बताया कि उनकी रूस में रहने वाली दादी ने अखबार में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में पढ़ा और उन्हें वापस रूस आने की सलाह दी। पोलिना ने वीडियो में कहा कि 'मैंने दादी को जवाब दिया कि कौन सा घर? मैं अभी अपने घर पर ही हूं। भारत, गुरुग्राम मेरा घर है।' इसके बाद भारतीय सेना की तारीफ करते हुए पोलिना ने कहा कि 'भारतीय सेना के पास आधुनिक और उन्नत हथियार हैं, जो उन्हें रूस ने मुहैया कराए हैं। ये सभी ड्रोन्स और लड़ाकू विमानों के हमले के खिलाफ बेहद मजबूत हैं।' पोलिना ने कहा कि 'भारतीय सैनिक पूरे समर्पण और बड़े दिल से देश की सुरक्षा कर रहे हैं ताकि हम अपने घरों में चैन से सो सकें। वे अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं ताकि हम अपनी जिंदगी आराम से जीते रहें और हमें पता भी न चले कि क्या हो रहा है।'

ये भी पढ़ें- Anita Anand: कौन हैं अनीता आनंद? जो कनाडा सरकार में संभालेंगी विदेश मंत्री का पद; भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

यूजर्स जमकर कर रहे रूसी महिला की तारीफ
पोलिना ने अंत में कहा कि 'मैं भारतीय सेना की बेहद आभारी हूं और मैं भारत को अपना शांतिपूर्ण घर कह सकती हूं।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी रूसी महिला की तारीफ कर रहे हैं और भारतीय सेना को भी धन्यवाद कह रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि रूस हमेशा से भारत का सच्चा दोस्त रहा है और रूस की सैन्य मदद की भी तारीफ कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed