फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia will cooperate with evergreen friend India in the Pacific, read four important national news

विशेषज्ञ : प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करेगा रूस, पढ़ें देश की चार महत्वपूर्ण खबरें

Sat, 04 Dec 2021 06:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 06:17 AM IST
सार

रूस भारत की रणनीतिक स्थिति को अच्छी तरह समझता है और उसे अपने सदाबहार दोस्त का दर्जा देता है। मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के अनुसंधान विश्लेषक आर. विग्नेश ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

विज्ञापन
Russia will cooperate with evergreen friend India in the Pacific, read four important national news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : PIB

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्रा से पहले विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा। रूस भारत की रणनीतिक स्थिति को अच्छी तरह समझता है और उसे अपने सदाबहार दोस्त का दर्जा देता है।

विज्ञापन


मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के अनुसंधान विश्लेषक आर. विग्नेश ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज के वरिष्ठ सहयोगी मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके चक्रवर्ती का कहना है कि पुतिन की यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीति साझेदारी और मजबूत होगी। आइए जानते हैं देश की चार महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

भ्रष्टाचार आरोपी तमिलनाडु पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी

भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष एवी वेंकटचलम ने खुदकुशी कर ली। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी। वेल्लाचेरी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पूर्व आईएफएस पर टीएनपीसीबी के अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने 24 सितंबर को उनके घर पर औचक छापा मारा था। 

भ्रष्टाचार मामलों में समय सीमा में पूरी हो कार्यवाही : सीवीसी

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, बीमा कंपनियों और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही समय सीमा में पूरी करने का निर्देश दिया है। एक आदेश में आयोग ने कहा कि सभी जांच अधिकारियों को संबंधित अनुशासन अधिकारी को एक मासिक रिपोर्ट दाखिल करनी चाहिए, जिसमें सभी मामलों की वर्तमान स्थिति/प्रगति को दर्शाया जाना चाहिए। इस आदेश के सख्ती से अनुपालन  के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

रूस  प्रतिबंधित सामग्री न हटाने पर गूगल-मेटा से होगी वसूली

रूस में मॉस्को की जिला अदालत 24 दिसंबर को गूगल और फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा पर प्रतिबंधित सामग्री से जुड़ा मामला सुनेगी। इस मामले में रूसी इंटरनेट निगरानी एजेंसी रोस्कोमनादजोर ने जांच रिपोर्ट दी थी। आरोप हैं कि गूगल-मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म से प्रतिबंधित सामग्री डिलीट नहीं की थी। दोष साबित हुए तो कंपनियों को रूस में अपने मुनाफे का पांच से 10 प्रतिशत तक हिस्सा जुर्माने में चुका होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता जल्द

भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता जल्द होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विशेष वाणिज्य दूत टोनी अबॉट ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ समझौते पर चर्चा की। मीडिया से वर्चुअल बातचीत में टोनी अबॉट ने कहा, भारत लोकतंत्र है। यहां समझौतों का पूरा आदर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed