फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   russia want to joint development of mig 29k jets with indian company

भारत के साथ मिग-29K बनाना चाहता है रूस, टेक्नोलॉजी शेयर करने को भी तैयार

Mon, 18 Sep 2017 01:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
russia want to joint development of mig 29k jets with indian company

रूस की सैन्य विमान बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'मिग' की नजर भारतीय नौसेना से करोड़ों डॉलर का लड़ाकू विमान सौदा हासिल करने पर है। कंपनी ने रविवार को कहा कि वह विमानों की प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर मिग-29K विमानों का निर्माण करने के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन


मिग के सीईओ इलिया तारासेंको ने कहा कि ‘उनकी कंपनी जल्द ही भारत सरकार को इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव देगी। भारत के साथ अपने नजदीकी संबंधों को और गहरा बनाने के लिए कंपनी नौसेना के लिए साझा तौर पर विमान का उत्पादन करने के लिए तैयार है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम दीर्घकालिक और सहयोग के परिप्रेक्ष्य में कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इसमें मेक इन इंडिया के रूपरेखा के तहत काम करना भी शामिल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने 57 लड़ाकू विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की 
इस साल जनवरी में भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में 57 बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमान शामिल करने के लिए खरीद प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए नौसेना की ओर से बाकायदा दुनिया की बड़ी विमान निर्माता कंपनियों को सूचित करने के लिए अनुरोध भेजा गया था। 


दसाल्त, बोइंग, लॉकहीड मार्टिन जैसी कंपनियों से है मुकाबला
इस समय छह अलग-अलग लड़ाकू विमानों को भारतीय विमानवाहक पोत के अनुकूल पाया गया है। इनमें फ्रांस की दसाल्त का राफेल, अमेरिका की बोइंग का एफ-18 सुपर होरनेट, रूस का मिग-29के, अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन का एफ-35बी, एफ-35सी और स्वीडन की साब का ग्रिपिन फाइटर प्लेन शामिल है। जहां एफ-18, राफेल और मिग-29के डबल इंजन वाले जेट हैं, वहीं अन्य विमानों में सिंगल इंजन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed