फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine war: Indian Embassy advisory for Indian citizens not to go to border posts without officials coordination

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, बिना अधिकारियों के समन्वय के सीमा चौकियों पर न जाएं

Sat, 26 Feb 2022 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 11:22 AM IST
सार

भारत की ओर से कहा गया है कि, सीमा चौकियों पर स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसलिए बिना अधिकारियों के समन्वय के सीमा चौकियों पर न जाएं।

विज्ञापन
Russia Ukraine war:  Indian Embassy advisory for Indian citizens not to go to border posts without officials coordination
यूक्रेन में फंसे भारतीय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों के लिए एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। भारत की ओर से अपील की गई है कि कोई भी भारतीय नागरिक, दूतावास के अधिकारियों के समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर न जाए। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर चारों ओर से हमला कर रहा है। इसलिए सीमा चौकियों के पास भी काफी खतरा है। इसलिए अधिकारियों के समन्वय के बाद ही वे किसी जगह के लिए निकलें। 

विज्ञापन


भारत की ओर से यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है, जब यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कुछ लोगों को निकाल भी लिया गया है। हालांकि, अभी भी करीब 16 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक वहां पर फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी शहर ज्यादा सुरक्षित 
दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, यूक्रेन के पश्चिम शहरों में खाने-पीने की चीजों के साथ आप वहीं पर महफूज बनें रहें। क्योंकि, पूर्वी शहरों में हमले का ज्यादा खतरा है। कहा गया है कि, बिना किसी सरकारी निर्देश के कोई भी किसी जगह पर न जाए और घरों के अंदर ही रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी देशों के साथ मिलकर निकालने का हो रहा प्रयास 
यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया था, कि सीमा चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है। इसलिए हमारा दूतावास अन्य देशों के दूतावासों के साथ मिलकर काम कर रहा है और नागरिकों को निकालने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed