फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine War 21 Indian sailors stranded in Mykolaiv in Ukraine all safe and in regular contact with their families

यूक्रेन संकट: माइकोलेइव में फंसे 21 भारतीय नाविक, सभी सुरक्षित और अपने परिवारों के नियमित संपर्क में

Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 11:07 PM IST
सार

काला सागर स्थित यह बंदरगाह फिलहाल काम नहीं कर रहा है और रूसी सेनाएं इसके काफी करीब हैं। रूसी सेनाएं आकर कुछ जहाजों को जाने की अनुमति देती हैं तो ठीक है, अन्यथा हमें बंदरगाह प्राधिकरण की मदद की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War 21 Indian sailors stranded in Mykolaiv in Ukraine all safe and in regular contact with their families
सांकेतिक फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन के माइकोलेइव बंदरगाह पर भारत से गया एक व्यावसायिक जहाज कुछ समय से फंसा हुआ है। इसके चालक दल में 21 भारतीय नाविक हैं। जहाज की प्रबंधन एजेंसी वीआर मेरिटाइम के संस्थापक और सीईओ संजय पाराशर ने बताया कि ये सभी सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के साथ नियमित संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


पाराशर ने बताया कि भारतीय जहाज के साथ ही बंदरगाह पर 24 अन्य जहाज भी फंसे हैं। एजेंसी पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। पिछले माह रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से चालक दल बाहर नहीं निकला है। जहाज पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अन्य जहाजों के चालक दल में भी कई भारतीय हैं। जहाज की उपग्रह संचार प्रणाली और इंटरनेट काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काला सागर स्थित यह बंदरगाह फिलहाल काम नहीं कर रहा है और रूसी सेनाएं इसके काफी करीब हैं। रूसी सेनाएं आकर कुछ जहाजों को जाने की अनुमति देती हैं तो ठीक है, अन्यथा हमें बंदरगाह प्राधिकरण की मदद की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाराशर ने बताया कि आपात स्थिति में एजेंसी को चालक दल को निकालना पड़ा तो नजदीकी पोलैंड बंदरगाह 900 किलोमीटर है। सुरक्षित ठिकाने कीव बंदरगाह तक पहुंचने के लिए भी 500 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। फिलहाल इन दोनों स्थानों तक पहुंचना संभव नहीं है। इसलिए यूक्रेन में कहीं बंकर में छिपने के बजाय जहाज पर रहना ही सुरक्षित माना गया है।


पाराशर ने बताया कि इस घटनाक्रम से विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और नौवहन महानिदेशालय को भी अवगत कराया गया है। इस संबंध में टिप्पणी के लिए नौवहन महानिदेशक अमिताभ कुमार से संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed