फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia is assisting Iran with intelligence, technology and weaponry through this strategy of cooperation

संकट: खुफिया, तकनीक व हथियारों से ईरान की मदद कर रहा रूस, सहयोग की रणनीति से मास्को की अपने हितों पर पैनी नजर

Sat, 28 Mar 2026 07:13 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 07:13 AM IST
सार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के संघर्ष के बीच रूस की भूमिका चर्चा में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि रूस थोड़ी मदद कर रहा है, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसे अहम बताया। विशेषज्ञों के अनुसार, रूस ईरान को सैटेलाइट खुफिया जानकारी, ड्रोन तकनीक और हथियार देता है, लेकिन यह सीमित और रणनीतिक मदद है।

विज्ञापन
Russia is assisting Iran with intelligence, technology and weaponry through this strategy of cooperation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच रूस की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मॉस्को थोड़ी बहुत मदद कर रहा है, वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सैन्य सहयोग को अच्छा बताया है। विशेषज्ञों के अनुसार रूस अपने हितों पर पैनी नजर रखते हुए ईरान को सैटेलाइट खुफिया जानकारी, ड्रोन तकनीक और हथियारों के रूप में सहयोग दे रहा है, लेकिन यह मदद निर्णायक नहीं बल्कि सीमित और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने वाली है।

विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार रूस ईरान को अमेरिकी युद्धपोतों और विमानों की लोकेशन से जुड़ी सैटेलाइट और इंटेलिजेंस जानकारी उपलब्ध करा रहा है। यह डेटा मुख्यतः रूस के लियाना सैटेलाइट सिस्टम से आता है, जिसे खास तौर पर अमेरिकी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स की निगरानी और टारगेटिंग के लिए विकसित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- शांति की तरफ जाएं या तेज करें युद्ध: ईरानी रणनीति में उलझे ट्रंप, सैन्य दबाव बढ़ा रहे लेकिन साफ योजना का अभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कर सकता है रूस?
जेम्सटाउन फाउंडेशन के सीनियर फेलो पावेल लुजिन के मुताबिक रूस सैद्धांतिक रूप से ईरान के खय्याम सैटेलाइट से प्राप्त ऑप्टिकल इमेजिंग डेटा को प्रोसेस कर सकता है और अपने अन्य सैटेलाइट्स की जानकारी भी साझा कर सकता है। हालांकि, पेंटागन ने ईरान के उस दावे को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर हमला किया।

ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया तनाव का असर: रूस ने 1 अप्रैल से पेट्रोल निर्यात पर लगाई रोक, घरेलू कीमतें काबू में रखने की कोशिश

एयर डिफेंस सिस्टम से लेकर अन्य मदद
रूस ने ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम, लड़ाकू और ट्रेनर जेट, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और स्नाइपर राइफल्स जैसे हथियारों की आपूर्ति की है। यूक्रेन के पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इहोर रोमानेंको के अनुसार 28 फरवरी से अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद रूस ने ईरान को इंटेलिजेंस, डेटा, विशेषज्ञ और हथियारों के कंपोनेंट्स देना जारी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed