{"_id":"59fa40e14f1c1bcf538ba489","slug":"russia-india-relationship-cannot-be-compared-to-anybody-says-russian-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-भारत रिश्ते किसी से कम नहीं: रूसी राजदूत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रूस-भारत रिश्ते किसी से कम नहीं: रूसी राजदूत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Nov 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राजदूत निकोलय कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ रूस की साझेदारी किसी से कम नहीं है और इसकी तुलना पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों से नहीं की जा सकती है। भारत-प्रशांत गहरी साझेदारी के लिए भारत, जापान, रूस और ऑस्ट्रेलिया के बीच संभावित चतुष्पक्षीय मंच की संभावना के सवाल पर रूसी राजदूत ने कहा कि रूस सभी हितधारकों के लिए जगह के साथ गैर-गोपनीय खुला क्षेत्रीय स्थापत्य का समर्थन करता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ हाल ही में दो हफ्ते लंबे रूस के सैन्य अभ्यास के बारे में पूछे जाने पर कुदाशेव ने कहा कि यह आतंक के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का हिस्सा था। इससे हम भारत और पाकिस्तान के साथ मास्को के रिश्तों के बीच तुलना नहीं कर सकते। हम इस मौके को रूस-भारत और रूस-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में समानता के रूप में नहीं देखते।
विज्ञापन
भारत के साथ रूस के संबंध किसी से कम नहीं है। यह खास रणनीतिक साझेदारी है। इसे पाकिस्तान के साथ रिश्तों से जोड़कर देखा नहीं जाना चाहिए।