{"_id":"593100914f1c1b7508bdc78c","slug":"russia-announce-that-they-will-soon-give-s-400-anti-aircraft-system-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की यात्रा से चीन-पाक को झटका, रूस से मिलेगा S-400 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी की यात्रा से चीन-पाक को झटका, रूस से मिलेगा S-400 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की यात्रा पर निकले हुए हैं। अपने छह दिन के इस दौरे में पीएम मोदी रूस पहुंच गए हैं। उनकी इस यात्रा के साथ ही भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। अब रूस की ओर से एस 400 ट्रायम्फ एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम भारत को देने की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन
खास बात है कि एस-400 से भारतीय सेना चीन को टक्कर देने में पीछे नहीं रहेगा। रूस की उप-प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने ये ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एस-400 के लिए तैयारियों में तेजी कर ली गई हैं, लेकिन ये कहना मुश्किल है कब तक इन्हें भारत को सौंपा जा सकेगा।
विज्ञापन
रूस की नई एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा माने जाने वाला एस-400 दुश्मन के विमान को चीर देने की हिम्मत रखता है। 2007 में रूस की सेना में तैनात हुए इस एयक्राफ्ट सिस्टम से दुश्मन के प्लेन, बैलिस्टिक मिसाइलों और ठिकानों को पलभर में खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये सिस्टम 400 किलोमीटर तक की रेंज पर वार कर सकता है। बता दें कि भारत ने पिछले साल 15 अक्तूबर को इस एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम पर समझौते का ऐलान किया था। बताया जाता है कि इसकी कीमत पांच अरब डॉलर से ज्यादा है।