फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Running staff warned of hunger strikes

रनिंग स्टाफ ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, रेलवे सजग

Sun, 14 Jul 2019 04:04 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 14 Jul 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
Running staff warned of hunger strikes
भारतीय रेलवे
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने उनकी मांगें न मानने पर 15 से 17 जुलाई तक भूख हड़ताल व चक्का जाम करने की घोषणा की है। एसोसिएशन की घोषणा से रेल मंत्रालय सजग हो गया है। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने सभी जोन व प्रॉडक्शन यूनिट के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रेनों के संचालन में बाधा न पहुंचने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाए। साथ ही छुट्टी लेने से पहले रनिंग स्टाफ मुख्यालय से आदेश लिया जाए। मंत्रालय को लग रहा है कि बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ छुट्टी ले लेते है तो ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने रेलवे एक्ट का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि रेलवे के संचालन में बाधा पहुंचाना कानूनन अपराध है। बोर्ड ने महाप्रबंधकों को यह भी आदेश दिया है कि 15,16 और 17 जुलाई की शाम मंत्रालय को बताया जाए कि कौन-कौन इस हड़ताल में शामिल हुआ। जिस जोन व मंडल में प्रदर्शन किया जाए, उससे अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको संघ माइलेज दर को 1980 में बनी आरएसी कमेटी कीरिपोर्ट के अनुसार करने को लेकर कई साल से आंदोलन कर रहा है। इसके तहत लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट दोनों को अलग-अलग माइलेज अलाउंस दिया जाना है। इसके अलावा एसोसिएशन रेलवे के 100 दिनों के एजेंडे में शामिल निजीकरण का भी विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed