{"_id":"57a769804f1c1bb61f2b909f","slug":"rudy-irani-praised-the-beauty-of-the-heart","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप बहुत सुंदर लग रही हो', रुडी की तारीफ से हैरान हुईं, स्मृति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'आप बहुत सुंदर लग रही हो', रुडी की तारीफ से हैरान हुईं, स्मृति
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में रविवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के आयोजन में दो नेताओं की जुबान लड़खड़ा गई पर दोनों ने तुरंत ही संभाल लिया। कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अपने संबोधन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी की कुछ ज्यादा ही तारीफ कर बैठे। राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि आप (स्मृति ईरानी) बहुत सुंदर लग रही हैं। इस पर वस्त्र मंत्री के चेहरे पर आश्चर्य के भाव दिखे।
रूडी ने तुरंत बात संभालते हुए बगल में बैठी वस्त्र मंत्रालय की आयुक्त रश्मि वर्मा की भी प्रशंसा की। कहा कि दोनों के सुंदर लगने की वजह बुनकरों द्वारा बनाए गए वस्त्र हैं।
वहीं यूपी सरकार के टेक्सटाईल मंत्री महबूब अली ने अपने संबोधन में स्मृति ईरानी से मुखातिब होते हुए कहा कि जब आप शिक्षा देख रहीं थी तो मैं भी प्रदेश में शिक्षा मंत्री था और अब जब आप वस्त्र मंत्री हैं तो मैं भी प्रदेश में यह जिम्मेदारी संभाल रहा हूं।
विज्ञापन
लोग पूछते हैं आखिर यह चक्कर क्या है? फिर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह लोगों को बताते हैं कि यह भाई-बहन का मामला है। हालांकि दोनों मंत्रियों के बयान के दौरान वस्त्र मंत्री के चेहरे पर आश्चर्य और हंसी दोनों के सम्मिलित भाव नजर आए।

बुनकर के घर जाकर की मुलाकात
केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने रविवार को बड़ी बाजार के निवासी बुनकर मुहम्मद स्वालेह के घर गई। वहां उन्होंने बुनकरी का काम देखा। साथ ही हथकरघा से जुड़ी जरूरत व समस्याओ पर भी चर्चा की।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बुनकर ने आयोजन पर जताई नाराजगी कढ़ुवा बनारसी बूटीदार साड़ी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले वाराणसी के शाहिद जुनैद ने कार्यक्रम पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आयोजन का स्तर गिरता जा रहा है।
कहा, पहले राष्ट्रपति विज्ञान भवन में बुनकरों को पुरस्कृत करते थे। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार दिया। इस बार पीएम के आने की जानकारी दी गई थी पर वह नहीं आए। न तो यह आयोजन और न ही जगह उपयुक्त रही। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन पहले यह जानकारी मिली होती तो वह इसका बहिष्कार करते।