फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus on the statement of Farooq Abdullah, Nirmal speaks Abdullah has double standard on Pakistan

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के बयान पर हंगामा, निर्मल बोले डबल स्टेंडर्ड अपनाते हैं अब्दुल्ला

Fri, 21 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jul 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on the statement of  Farooq Abdullah, Nirmal speaks Abdullah has double standard on Pakistan
फाइल फोटो - फोटो : pti

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के विवादित बयान ने सियासी गलियारों में तूफान ला दिया है। फारूख ने कहा कि कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए अमेरिका और चीन से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग चीन और पाकिस्तान से युद्ध नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने फारूख अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला। निर्मल ने कहा कि जब फारूख सीएम थे तब उन्होंने पाकिस्तान पर हमले की बात की थी। निर्मल ने फारूख की निंदा करते हुए कहा कि वह दो दृष्टिकोण क्यों अपनाते हैं? निर्मल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी खुद कश्मीर मसले पर नजर बनाए हुए हैं। वह कश्मीर के लोगों को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

 

 



वहीं PDP नेता सरताज मदनी ने कहा कि अगर फारूख पाकिस्तान से बात करना चाहते हैं तो उन्हें खुशी है। कश्मीर मसले का हल बिना बात के नहीं निकाला जा सकता है। 
  जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता देवेंद्र राणा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने जो भी कहा,वो सही है। राणा बोले हमने हमेशा सुविधा का स्वागत किया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed