फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus in Odisha Assembly over suicide attempt by BJP MLA

ओडिशा विधानसभा: भाजपा विधायक द्वारा आत्महत्या की कोशिश के मामले पर हंगामा

Tue, 16 Mar 2021 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Mar 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Odisha Assembly over suicide attempt by BJP MLA
ओडिशा विधानसभा - फोटो : odishaassembly.nic.in

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को लगातार चौथे दिन, भाजपा विधायक द्वारा धान की खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर विधानसभा के अंदर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला गूंजा। विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रो ने सत्तारूढ़ बीजद सदस्यों और विपक्षी दलों के विरोध के मद्देजनर सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, बीजद और विपक्षी दलों के विधायक सदन में आसन के करीब आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते गतिरोध उत्पन्न हुआ। सत्तापक्ष के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर आत्महत्या का प्रयास करने के लिये भाजपा विधायक से माफी मांगने को कहा। 
विज्ञापन


बीजू जनता दल (बीजद) सदस्यों का कहना था कि देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने से राज्य और सदन की छवि खराब हुयी है। सत्ता पक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा, 'जब तक पाणिग्रही माफी नहीं मांग लेते, हम सदन नहीं चलने देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष पीके नाइक ने बीजद सदस्यों की मांग को दरकिनार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धान की खरीद में हुए कुप्रबंधन के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस विधायकों ने भी सदन के आसन के नजदीक आकर विरोध जताया और सभी किसानों से धान खरीदने की मांग की।


कांग्रेस के सचेतक ताराप्रसाद बहिनीपति ने कहा, 'जब तक किसानों की शिकायतें नहीं सुनी जातीं, हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।' गतिरोध चलते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed