फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rubio India Visit: US Secretary of State Marco Rubio leaves for India, US Ambassador Gore gives information

मार्को रुबियो भारत के लिए रवाना: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी, क्वाड देशों की बैठक में होंगे शामिल

Fri, 22 May 2026 11:32 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 22 May 2026 11:32 PM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा- अभी-अभी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का फोन आया- वे अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं! इस महत्वपूर्ण यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं!'

विज्ञापन
Rubio India Visit: US Secretary of State Marco Rubio leaves for India, US Ambassador Gore gives information
भारत के दौरे पर मार्को रुबियो रवाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट कर बताया, 'अभी-अभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का उन्हें फोन आया। वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम दौरे को लेकर उत्साहित हूं!' अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी और माना जा रहा है कि इसका मुख्य उद्देश्य पिछले कुछ महीनों से तनावपूर्ण चल रहे भारत-अमेरिका संबंधों को सुधारना और क्वाड सहयोग को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला

पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे रूबियो
मार्को रूबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचेंगे। वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रविवार को उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके अलावा वह अमेरिकी दूतावास के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। सोमवार को रूबियो आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

'भारत अमेरिका का मजबूत साझेदार और सहयोगी है'
मार्को रूबियो ने अपनी यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत अमेरिका का मजबूत साझेदार और सहयोगी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश कई क्षेत्रों में साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं और इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर और रूबियो के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और लोगों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया संकट और उसका वैश्विक अर्थव्यवस्था व ऊर्जा आपूर्ति पर असर भी बातचीत का अहम मुद्दा रहेगा।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय: 217 रूसी सेना में शामिल, 49 की मौत; केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

भारत-अमेरिका के रिश्ते में तनाव
भारत और अमेरिका के रिश्तों में पिछले साल से तनाव देखने को मिला था। अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए थे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव को कम कराने में अपनी भूमिका को लेकर कई बयान दिए थे। भारत ने साफ कहा था कि संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से हुआ और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि दोनों देशों के रिश्तों में अच्छी प्रगति हुई है और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। अब रूबियो की इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed