{"_id":"5939d67f4f1c1b1a059c76c1","slug":"rti-reveals-central-government-has-no-records-of-sonia-and-rahuls-foreign-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: सोनिया व राहुल की विदेश यात्राओं का नहीं है कोई ब्योरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुलासा: सोनिया व राहुल की विदेश यात्राओं का नहीं है कोई ब्योरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर विरोधी पार्टियां अक्सर हंगामा मचाती हैं। इसमें कांग्रेस का नाम भी शामिल है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में कई बार प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर तंज कस चुके हैं, जबकि खुद उनकी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की विदेश यात्राओं का ब्यौरा ही कहीं उपलब्ध नहीं है। यह खुलासा वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने हालिया प्रकाशित अपनी किताब जर्नलिज्म थ्रू आरटीआई में किया है।
विज्ञापन
किताब में दावा किया गया है कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा की गई विदेश यात्राओं का ब्योरा किसी भी सरकारी कार्यालय के पास नहीं है।
विज्ञापन
ब्योरा हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एनएसी से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी। एनएसी से जवाब मिला कि सोनिया गांधी ने परिषद के अध्यक्ष के रूप में जुलाई 2014 में बैंकॉक की यात्रा की थी। इस यात्रा पर 2,22,939 रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं की विदेश यात्राओं की सूचना उसके रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है। पुस्तक के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्राओं के बारे में लोकसभा को भी कभी कोई सूचना नहीं दी।