फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RTI activist gave derogatory statement against PM Modi, case registered under relevant sections of IPC

Maharashtra: पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 27 May 2023 12:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 May 2023 12:16 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने RTI कार्यकर्ता को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेता किरीट सोमैय्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने के आरोप में हिसारत में लिया है।

विज्ञापन
RTI activist gave derogatory statement against PM Modi, case registered under relevant sections of IPC
RTI Activist - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता किरीट सोमैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता गुलाम काजी को  गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुंबई के साकीनाका थाने में गुलाम काजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने काजी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 

शिंदे गुट के नेता शब्बीर की चाकू मारकर हत्या

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता शब्बीर शेख (45) की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हिल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर की जय जनता कॉलोनी में शब्बीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। शेख को चार महीने ही पहले ही शिंदे नीत शिवसेना की उल्हासनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेत माफिया ने की कलेक्टर को ट्रक से कुचलने की कोशिश

महाराष्ट्र के बीड जिले में कुछ रेत माफिया ने जिला कलेक्टर को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मौके पर मौजूद अंगरक्षक ने कलेक्टर की जान बचा ली। पुलिस ने डंपर चालक प्रकाश कोकरे को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन

मुंबई में समंदर पर बना देश का सबसे बड़ा पुल, अब बनेगी तीसरी मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में समुद्र पर देश का सबसे बड़ा पुल बना है, जिसे जल्द ही आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मुंबई से नवी मुंबई की दूरी दो घंटे की बजाय 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है, सागर सेतु के बन जाने से नवी मुंबई के बाद तीसरी मुंबई बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। मुंबई–पोरबंदर परियोजना के तहत शिवड़ी-न्हावासेवा के बीच मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आगामी नवंबर माह में मोदी ही इस परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के इस सबसे लंबे समुद्र पुल के बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed