फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS will hold 3 day meeting in Jodhpur on issue of allegations of vote theft and abolition of Madrasa Board

RSS: वोट चोरी के आरोपों और मदरसा बोर्ड खत्म करने के मुद्दे पर विचार करेगा संघ, जोधपुर में तीन दिवसीय बैठक

Sun, 24 Aug 2025 07:12 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 24 Aug 2025 07:12 PM IST
सार

 आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष राजस्थान के जोधपुर में होगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली में होने वाले तीन दिवसीय विशेष संबोधन के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी जिसमें संघ के सभी शीर्ष पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
RSS will hold 3 day meeting in Jodhpur on issue of allegations of vote theft and abolition of Madrasa Board
आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष राजस्थान के जोधपुर में होगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली में होने वाले तीन दिवसीय विशेष संबोधन के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी जिसमें संघ के सभी शीर्ष पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। पांच से सात सितंबर के बीच होने वाली इस तीन दिवसीय बैठक में हाल में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन


विपक्ष ने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर इस समय देश के सामने एक नई परिस्थिति पैदा की है। विपक्ष ने इसके सहारे हरियाणा और  महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 पर भी सवाल उठाए हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए संघ अपनी बैठक में इस मुद्दे पर भी विचार कर सकता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड समाप्त कर उसके स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का प्रावधान विधानसभा द्वारा पारित कर दिया गया है। यह कई दूसरे राज्यों को भी इस मुद्दे पर एक नई राह दिखा सकता है। संघ इस मुद्दे पर भी विचार विमर्श कर सकता है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा दत्तात्रेय होसबोले और संघ के अन्य शीर्ष पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


32 अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती सहित संघ के 32 सहयोगी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य महत्त्वपूर्ण पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर हर साल होने वाली इस बैठक में पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा अगले वर्ष के कार्यक्रमों के लिए रणनीति और आपसी समन्वय स्थापित करने पर विचार किया जाता है। लेकिन हाल-फिहाल में हुई प्रमुख घटनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाता है। पिछले वर्ष अखिल भारतीय समन्वय बैठक केरल के पलक्कड़ में आयोजित की गई थी। 


संघ के शताब्दी कार्यक्रमों पर भी होगा विचार 
चूंकि 2025 में दशहरे के साथ ही संघ का शताब्दी वर्ष भी शुरू हो जाएगा, इस बैठक में आनुषंगिक संगठनों के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और उनके आपसी तालमेल पर भी बातचीत होगी। इसका उद्देश्य संघ के उद्देश्यों को समाज के निचले स्तर तक ले जाना होगा। सभी अनुषांगिक संगठन अपने-अपने स्तर पर संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम बनाएंगे। लेकिन उनमें आपसी सहयोग स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed