फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS, VHP invite CM Shinde for Ram Temple inauguration in Ayodhya on Jan 22

Maharashtra: संघ-विहिप ने की मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया आमंत्रित

Mon, 08 Jan 2024 07:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

Maharashtra: आरएसएस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि उनके संगठन के नेता अजय जोशी और विहिप के संजय धवलीकर ने सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से ठाणे में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया।

विज्ञापन
RSS, VHP invite CM Shinde for Ram Temple inauguration in Ayodhya on Jan 22
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

विज्ञापन


आरएसएस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि उनके संगठन के नेता अजय जोशी और विहिप के संजय धवलीकर ने सुबह शिंदे से ठाणे में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिंदे ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और अयोध्या में भव्य मंदिर के रूप में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और उनके मार्गदर्शक आनंद दिघे के सपनों के सच होने पर खुशी जाहिर की। संयोग से शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी दोनों ने महाराष्ट्र में 18 से 22 जनवरी के बीच इस अवसर पर भगवा झंडे दिखाने और घरों में दीये जलाने सहित विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed