फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS to hold one lakh Hindu conferences, door-to-door contact Know everything

RSS: एक लाख हिंदू सम्मेलन करेगा संघ, घर-घर होगा संपर्क; जबलपुर में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को अंतिम रूप

Wed, 29 Oct 2025 05:24 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 29 Oct 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
RSS to hold one lakh Hindu conferences, door-to-door contact Know everything
आरएसएस के लोग।  संवाद
शताब्दी वर्ष के दौरान संघ खुद के तय किए गए एक लाख मंडलों-बस्तियों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन करेगा। जबलपुर में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शताब्दी वर्ष में तय किए गए अन्य सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, 46 प्रांत के सभी वरिष्ठ अधिकारी समेत 407 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन, नागरिक गोष्ठी, सद्भावना बैठक, पंच परिवर्तन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में इनकी तिथियों समेत अन्य पहलुओं पर विमर्श के बाद इन्हें हरी झंडी दे दी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों में संघ के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।  
विज्ञापन


संघ प्रमुख और पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम होंगे तय
बैठक में संघ प्रमुख समेत संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के देशव्यापी प्रवास कार्यक्रम भी तय होंगे। प्रवास के दौरान सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। संघ प्रमुख दिल्ली की तर्ज पर 8 और 9 नवंबर को बंगलूरू, 21 दिसंबर को कोलकाता और 7 व 8 फरवरी को मुंबई में व्याख्यानमाला को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संगठनों से जुड़ने की पहल
समाज में परिवर्तन लाने या बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों से भी संघ निजी स्तर पर संपर्क करेगा। इनके कार्यों में संघ कैसे सहायता कर सकता है, इस पर विचार किया जाएगा। आंबेकर ने कहा कि हमारा उद्येश्य पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। ऐसे में हम विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तिगत या संस्था के स्तर पर किए जा रहे कार्यों को अपना सहयोग देंगे।


गुरु तेगबहादुर-मुंडा पर जारी होंगे वक्तव्य
आंबेकर ने बताया कि बैठक में सिख गुरु तेगबहादुर और बिरसा मुंडा के संदर्भ में विशेष वक्तव्य जारी होंगे। संघ की योजना गुरु तेगबहादुर के 350वें बलिदान दिवस और बिरसा की 150 जयंती पर सालभर देशभर में कार्यक्रम करने की है। आगामी 15 नवंबर को बिरसा जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर के बलिदान दिवस से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके अलावा देश से जुड़े सभी मुद्दों पर भी अलग-अलग चर्चा होगगवाह को धमकाने पर कोर्ट की मंजूरी बिना पुलिस दर्ज कर सकती है केस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed