{"_id":"57fbe6e44f1c1b685228f169","slug":"rss-to-add-sweater-to-its-new-uniform-from-this-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नए गणवेश में दिखेंगे संघ के स्वयंसेवक, खाकी की जगह भूरे रंग ने ली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज से नए गणवेश में दिखेंगे संघ के स्वयंसेवक, खाकी की जगह भूरे रंग ने ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ के स्वयंसेवक मंगलवार से 90 साल से संगठन की पहचान रहे खाकी हाफ पैंट की जगह भूरे रंग के फुल पैंट में नजर आएंगे। संघ के गणवेश में यह बदलाव दशहरा के मौके पर किया जा रहा है, जो संगठन का स्थापना दिवस भी है।
संघ के संचार विभाग के प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बताया कि संगठन ने अपने स्वयंसेवकों के मोजे के रंग में भी बदलाव किया है। अब यह खाकी की जगह भूरे रंग का होगा। उन्होंने बताया कि अब स्वयंसेवक सफेद शर्ट, भूरे फुल पैंट, भूरे मोजे, काली टोपी और बांस की लाठी के साथ नजर आएंगे। वैद्य ने कहा कि अधिक ठंड वाले उत्तरी और पूर्वी राज्यों में स्वयंसेवक गहरे भूरे रंग का स्वेटर भी पहनेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे एक लाख स्वेटर तैयार करने के ऑर्डर दिए जा चुके हैं, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में आठ लाख फुल पैंट बांटे जा चुके हैं।
वैद्य ने बताया कि गणवेश में बदलाव स्वयंसेवकों की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रख कर किया गया है। वैसे गणवेश बदलने के संघ के फैसले को युवाओं को संगठन की ओर आकर्षित करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। गणवेश बदलने का फैसला इस साल मार्च में राजस्थान के नागौर में संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिया गया था।