फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS statement over a morphed photo of former President Dr Pranab Mukherjee 

प्रणब मुखर्जी की तस्वीर से छेड़छाड़ पर आरएसएस ने दी सफाई, कहा- ये हमें बदनाम करने की साजिश

Fri, 08 Jun 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
RSS statement over a morphed photo of former President Dr Pranab Mukherjee 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मंच से अपना बहुप्रतिक्षित भाषण दिया। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मंच पर मौजूद थे। पहले भागवत ने भाषण दिया जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने देशभक्ति पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

लेकिन सम्मेलन के बाद प्रणब मुखर्जी की एक एसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वह संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन कर रहे हैं। साथ ही वह संघ की काली टोपी पहने दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस पर आरएसएस ने प्रेस में एक बयान जारी कर इसपर नाराजागई जाहिर की है। बयान में कहा गया कि विभाजनकारी राजनीतिक ताकतों ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। जिसमें उन्हें संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन करते दिखाया गया। वें तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके आरएसएस को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका डर था वही हुआ


तस्वीर के साथ छेड़छाड़ पर प्रणब मुखर्जी की पुत्री एवं कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जिस बात का उन्हें डर था और अपने पिता को जिस बारे में उन्होंने आगाह किया था आखिरकार वही हुआ। 

शर्मिष्ठा ने इसे भाजपा की करतूत बताया है। शर्मिष्ठा ने कहा कि देखिए मुझे जिसका डर था और जिसके लिए मैंने अपने पिता को चेताया था, वही हो रहा है। अभी कुछ घंटे भी नहीं बीते हैं और भाजपा-संघ के डर्टी ट्रिक्स विभाग ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed