फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Said Bhaiyyaji Joshi said Protecting cows is in the interest of all countries

RSS: भैयाजी जोशी बोले- गाय का संरक्षण करना सभी देशों के हित में, कहा- लोगों को अब भी इसका महत्व समझाना दुखद

Thu, 21 Sep 2023 05:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2023 05:30 AM IST
सार

आरएसएस नेता ने कहा, गाय पर जितने भी शोध चल रहे हैं, वे बताते हैं कि इसकी सुरक्षा मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह बात हिंदुओं, मुसलमानों, ईसाइयों पर लागू होती है और भारत, अमेरिका व अन्य सभी स्थानों पर लागू होती है, क्योंकि प्रकृति हर जगह एक जैसी है।

विज्ञापन
RSS Said Bhaiyyaji Joshi said Protecting cows is in the interest of all countries
भैय्याजी जोशी - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश उर्फ भैयाजी जोशी ने कहा कि गाय का संरक्षण हर धर्मावलंबियों के हित में है, चाहे हिंदू, मुसलमान या ईसाई ही क्यों न हो। यह सभी देशों के हित में भी है। जोशी ने इस बात पर दुख जताया कि भारत के लोगों को अब भी गाय संरक्षण के महत्व के बारे में समझाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

संघ की कार्यकारी समिति के सदस्य और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी बुधवार को गोरक्षण सभा की एक नई परियोजना के 'भूमि पूजन' पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, अतीत में हिंदू समुदाय कई अन्य मुद्दों के साथ-साथ गायों के प्रति उदासीन हो गया था, लेकिन कुछ लोगों ने 1888 में गोरक्षण सभा के माध्यम से गोरक्षा (गाय संरक्षण) के लिए काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, लेकिन यह बुरा है कि हमें भारत में गाय संरक्षण का कार्य करना पड़ रहा है। यह दर्दनाक है कि हमें लोगों को भारत में गाय संरक्षण के महत्व को समझाना पड़ रहा है। गोमाता (गाय) एक अत्यंत संवेदनशील प्राणी है।

विज्ञापन

गाय की सुरक्षा मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण
आरएसएस नेता ने कहा, गाय पर जितने भी शोध चल रहे हैं, वे बताते हैं कि इसकी सुरक्षा मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह बात हिंदुओं, मुसलमानों, ईसाइयों पर लागू होती है और भारत, अमेरिका व अन्य सभी स्थानों पर लागू होती है, क्योंकि प्रकृति हर जगह एक जैसी है। आरएसएस नेता ने कहा कि भूमि का संरक्षण उस पर होने वाले अत्याचारों को खत्म करने का एक तरीका है। गोमाता की हर चीज मानव जीवन की रक्षा करती है और उसका पोषण करती है। मानव के अस्तित्व के लिए गायों का जीवित रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed