फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS preparation for polarization in UP,

संघ ने यूपी में की ध्रुवीकरण की तैयारी, देश में पहली बार धार्मिक यात्रा में तिरंगा लेकर निकले

Fri, 12 Aug 2016 03:13 AM IST
नगेश शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद
नगेश शर्मा/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
RSS preparation for polarization in UP,
- फोटो : AmarUjala

‘मोदी लहर’ धीमी पड़ती देख आरएसएस ने यूपी में ध्रुवीकरण की तैयारी की है, जिससे मिशन 2017 को कामयाब बनाया जा सके। यूपी के 2012 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपाई चिंतकों में यही चर्चा थी कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के कारण ही बहुमत के साथ सत्ता में आई। इसी के तहत संघ ने ‘हमारा भारत-मेरा कर्तव्य, एक कांवड़ राष्ट्र के नाम’ का नारा लगाते हुए तिरंगा के साथ कांवड़ थामी है। भगवा रथ पर सवार होकर संघ ने पहली बार आस्था में देश भक्ति का तड़का है।

विज्ञापन


बिहार और दिल्ली में मिली हार के झटके से भारतीय जनता पार्टी उबर नहीं सकी है। इन दोनों राज्यों में ‘मोदी लहर’ असर नहीं दिखा सकी। उत्तर प्रदेश देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। हिंदू धर्म में शिव रात्रि महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें खासकर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का विशेष स्थान है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होते हैं।
विज्ञापन


हालात यहां तक होते हैं कि कई-कई दिन तक सड़कें जाम रहती हैं। अब तक कांवड़ यात्रा का पारंपरिक रूप था। लेकिन पहली बार संघ ‘हमारा भारत-मेरा कर्तव्य, एक कांवड़ राष्ट्र के नाम’ का नारा लगाते हुए इस यात्रा में शामिल हुआ है। इस समय तिरंगा थामे भगवा वस्त्र पहने संघ के हजारों स्वयंसेवक कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। सड़कों पर तिरंगा और भगवामय माहौल दिखाई देने लगा है जो स्वतंत्रता दिवस को श्रावण मास के आखिरी सोमवार तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस ने सामाजिक क्षेत्र में बढ़ाए कदम

RSS preparation for polarization in UP,

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां एक ओर सड़कों पर तिरंगा दिखाई देने से देश भक्ति की लहर है वहीं भगवामय माहौल बनाने की भी कोशिश है। इसके पीछे कारण कोई भी बताया जाए लेकिन यूपी फतह की तैयारी साफ दिखाई देती है। गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत की यूपी को लेकर सक्रियता से साफ संकेत हैं कि ‘मिशन 2017’ की सफलता में संघ कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

समाज हित के लिए किए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। राष्ट्र के हित और सम्मान के लिए कांवड़ उठाना सौभाग्य की बात है। तिरंगा थामे देश भक्ति से ओतप्रोत हजारों स्वयंसेवकों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
- कर्मवीर, सह प्रांत प्रचारक, मेरठ प्रांत

आरएसएस ने सामाजिक क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए आयोजन शुरू किए हैं, जिनमें सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल रहेंगे। 20 और 21 अगस्त को आगरा कॉलेज आगरा में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। 20 अगस्त को शिक्षक सम्मेलन और 21 अगस्त को नव दंपति सम्मेलन होगा।

दोनों आयोजनों में ब्रज प्रांत (आगरा, बरेली, अलीगढ़ मंडल) के लोग शामिल होंगे और संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रमों के माध्यम से कहीं न कहीं परिवारों में संघ का संदेश भेजने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed