फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader Indresh Kumar Hitting out at AIMIM chief said Asaduddin Owais a threat to India unity and integrity

सियासी हमला: संघ नेता इंद्रेश कुमार ने एआईएमआईएम प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- ओवैसी भारत की एकता-अखंडता के लिए खतरा

Sun, 17 Oct 2021 06:45 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Oct 2021 06:45 AM IST
सार

आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी 'गुमराह' हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो आरएसएस और गांधी की देशभक्ति के बीच अंतर करता है, वह भारतीय या सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता।

विज्ञापन
RSS leader Indresh Kumar Hitting out at AIMIM chief said Asaduddin Owais a threat to India unity and integrity
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी के पलटवार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर शनिवार को निशाना साधते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि ओवैसी 'गुमराह' हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो आरएसएस और गांधी की देशभक्ति के बीच अंतर करता है, वह भारतीय या सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 96वें स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उनके भाषण पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा था कि भागवत का भाषण झूठ और अर्धसत्य से भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा था कि समाज को गांधी की देशभक्ति और आरएसएस के धोखे में से किसी एक को चुनना होगा। ओवैसी ने शुक्रवार रात को कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने मोहन भागवत की जनसंख्या नीति, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और अन्य टिप्पणियों पर आलोचना की।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि आरएसएस और गांधी की देशभक्ति दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि 'जो आरएसएस और गांधी की देशभक्ति में अंतर करता है, वह भारतीय या सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। वह निश्चित रूप से एक गुमराह व्यक्ति है। ओवैसी के बयान से पता चलता है कि वह गुमराह हो गए हैं।'

इंद्रेश कुमार ने ओवैसी को भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताते हुए उनपर देश को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'ओवैसी भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं जो राष्ट्र को विघटित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कभी भी राष्ट्र को एकीकृत करने की कोशिश नहीं की और न ही करेंगे। उनके बयानों से पता चलता है कि वह राष्ट्र के खिलाफ और दुश्मन के लिए खड़े हैं।'


देश की बढ़ती जनसंख्या के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि 'जनसंख्या में अनियंत्रित वृद्धि भारत को निरक्षरता और बेरोजगारी की ओर ले जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed