फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Leader asked China to return Aksai Chin before meeting of PM Modi and Xi Jinping

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले आरएसएस ने की मांग, अक्साई चिन वापस दे चीन

Fri, 11 Oct 2019 04:38 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Oct 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
RSS Leader asked China to return Aksai Chin before meeting of PM Modi and Xi Jinping

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर शुक्रवार को आने वाले हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच 11 और 12 अक्तूबर हो होने वाली अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले ठीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चीन से मांग की है कि वह अक्साई चिन क्षेत्र भारत को वापस करे। 

विज्ञापन


आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने चीन से यह मांग भी की है कि वह अपनी विस्तारवादी नीति पर रोक लगाए साथ ही वह पाकिस्तान से कहे कि अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर को वह भारत को सौंप दे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संघ नेता ने कहा, 'दोनों देशों के नेताओं के बीच क्या बात होगी, यह उन पर है। लेकिन, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि चीन ने हमारे क्षेत्र अक्साई चिन पर अवैध कब्जा किया है। उन्होंने संसद को विशेष तौर पर बताया था कि अक्साई चिन भी हमारा है। उम्मीद है कि इस मुद्दे पर भी वार्ता होगी, क्योंकि आज नहीं तो कल यह मुद्दा उठेगा ही।'

उन्होंने कहा, मैं चीन को बताना चाहता हूं कि उसे हमारी जमीन वापस कर देनी चाहिए और अपनी विस्तारवादी नीति पर रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही चीन द्वारा भारत और पाकिस्तान के मुद्दे को द्विपक्षीय बताए जाने के बयान पर इंद्रेश कुमार ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed