फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS is trying to ‘appease’ Muslims, says Shiv Sena leader.

आरएसएस पर शिवसेना नेता का हमला, विचारों से भटक गया है संगठन

Tue, 28 Jun 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
RSS is trying to ‘appease’ Muslims, says Shiv Sena leader.
Shiv Sena, Manisha Kayande - फोटो : ani

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर शिवसेना ने निशाना साधा है। शिवसेना का आरोप है कि दक्षिणपंथी संगठन अपने विचारों से भटक गई है। हिंदूवादी राष्ट्र बनाने का दावा करने वाला संगठन अब मुस्लिमों की रिझाने की कोशिश में जुट गया है।

विज्ञापन


शिवसेना की नेता मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए मुंबई में ये बातें कही। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बेहद चौंकाने वाला है, आरएसएस हमेशा हिंदू राष्ट्र निर्माण की बात करता है लेकिन अब ये संगठन भी कांग्रेस और दूसरे पार्टियों के संगठनों की तरह इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहा है। आरएसएस हमेशा इस मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते रहे हैं ऐसे में ये आयोजन सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने कहा कि आरएसएस के इस आयोजन का सीधा मतलब यही निकल रहा कि वह मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश कर रहा है। हम उसकी इस कवायद की भर्त्सना करते हैं। मनीषा कायान्डे ने आरएसएस पर सवाल खड़े करते हुए वह अपनी वास्तविक विचारधारा से भटकती जा रही है। कायान्डे ने आगे कहा कि एक तरफ आरएसएस घर वापसी की बात करती है और दूसरी ओर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। ऐसे में साफ पता चल रहा कि वह किस तरह अपनी विचारधारा को लेकर भ्रमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी से अब्दुल बासित का न्यौता रद्द

RSS is trying to ‘appease’ Muslims, says Shiv Sena leader.

बता दें कि आरएसएस के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने 2 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। जिसमें करीब 140 देशों के राजदूतों को बुलाया गया है, ये कार्यक्रम दिल्ली स्थित पर्लियामेंट हाउस एनेक्सी में आयोजित होगा।

इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इफ्तार को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का न्यौता वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी पाक उच्चायोग को मुहैया कराई गई है। अब्दुल बासित को 2 जुलाई को होने वाले अंतरराष्ट्रीय इफ्तार पार्टी के लिए न्यौता दिया गया था। बता दें कि पांपोर में हुए आतंकी हमले को लेकर अब्दुल बासित ने विवादित बयान दिया था।

अब्दुल बासित ने पांपोर हमले में शहीद आठ भारतीय जवानों के मुद्दे पर सवाल किए जाने पर कहा था कि अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है, इफ्तार पार्टी चल रही है, इसी का आनंद लीजिए। आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उनके इसी बयान से नाराज होकर उन्हें इफ्तार पार्टी में दिए गए न्यौते को वापस ले लिया।

Published By: Ruchir Shukla

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed