{"_id":"5c3ea710bdec227353189c3a","slug":"rss-indresh-kumar-says-congress-and-supreme-court-judges-is-hurdle-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता इंद्रेश बोले- अयोध्या पर देरी के लिए कांग्रेस, वाम, दो-तीन जज हैं ‘गुनहगार’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरएसएस नेता इंद्रेश बोले- अयोध्या पर देरी के लिए कांग्रेस, वाम, दो-तीन जज हैं ‘गुनहगार’
Wed, 16 Jan 2019 09:07 AM IST
अजय सिंह
भाषा, पुणे
भाषा, पुणे
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस, वाम और ‘‘दो तीन जज’’ उन गुनहगारों में हैं जो न्याय में देरी कर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में अड़चन डाल रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि आरएसएस की मांग है कि मंदिर के निर्माण के लिए सरकार अध्यादेश लाए।
विज्ञापन
आरएसएस नेता ने कहा, ‘‘हम सरकार से संसद में चर्चा कराने की अपील करते हैं। हमारा मानना है कि जल्द से जल्द न्याय होना चाहिए।’’ समूचे देश की भावना है कि जितनी जल्दी हो सके भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अन्य दलों के आरोपों को ‘‘मिथ्या’’ बताकर खारिज कर दिया कि सत्तारूढ़ भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को उठा रही है।
विज्ञापन
आरएसएस से संबद्ध राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अध्यक्ष कुमार कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुणे आए थे।
आरएसएस नेता ने आरोप लगाया कि राम मंदिर मामले में न्याय में देरी के लिए कांग्रेस और वाम दल असली गुनहगार हैं। कुमार ने कहा, ‘‘तीसरे गुनहगार उच्चतम न्यायालय के दो-तीन न्यायाधीश हैं, जो देरी करते जा रहे हैं और ऐसे कदमों से मामले में अड़चन आ रही है।’’