{"_id":"59bd265c4f1c1be4738b4dc2","slug":"rss-got-auditium-for-the-assembly-of-mohan-bhagwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी की ना के बाद भागवत की सभा के लिए मिला आडिटोरियम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी की ना के बाद भागवत की सभा के लिए मिला आडिटोरियम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) अध्यक्ष मोहन भागवत की सभा के लिए स्टेडियम मिल गया है। वे अगले महीने बंगाल के दौरे पर यहां आएंगे। पहले राज्य सरकार के मालिकाना हक वाले एक आडिटोरियम में उनकी सभा होनी थी।
विज्ञापन
लेकिन बाद में मरम्मत के बहाने सरकार ने वहां सभा की बुकिंग रद्द कर दी थी। लेकिन अब केंद्र सरकार के अधीन चलने वाले साइंस सिटी आडिटोरियम की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के महाजाति सदन में जहां महज 14 सौ लोगों के बैठने का इंतजाम था, वहीं इस आडिटोरियम में 22 सौ से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। ममता बनर्जी सरकार ने मोहन भागवत के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए पहले से बुक नेताजी इंडोर स्टेडियम को भी देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
भाजपा और आरएसएस ने इसके लिए ममता बनर्जी सरकार की जमकर खिंचाई की थी। लेकिन सरकार ने तब सफाई दी थी कि बुकिंग रद्द होने से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
आरएसएस ने अब साइंस सिटी आडिटोरियम में भागवत के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। संगठन के दक्षिण बंगाल सचिव जिष्णु बासु ने बताया कि यह सभा स्थल पहले की जगह के मुकाबले बेहतर है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वहीं तीन अक्तूबर को एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।