फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS functionaries tested positive for coronavirus all 9 infected suffer from hypertension and diabetes 

कोविड-19 की चपेट में आए आरएसएस के नौ वरिष्ठ सदस्य, निजी नर्सिंग होम में भर्ती

Sat, 19 Sep 2020 10:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Sep 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
RSS functionaries tested positive for coronavirus all 9 infected suffer from hypertension and diabetes 
आरएसएस स्वयंसेवक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय महल में रहने वाले कम से कम नौ वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना की चपेट में पाए गए हैं। सभी संक्रमित पूर्णकालिक वरिष्ठ स्वयंसेवक सदस्य हैं और उनकी उम्र 60 साल या इससे अधिक है। इन्हें इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कम से कम नौ वरिष्ठ सदस्यों को कोरोना है और लगभग सभी हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) और डायबिटिज से पीड़ित हैं। एक वरिष्ठ स्वयंसेवक ने कहा, ‘सभी की हालत स्थिर है और उनपर दवाओं का असर हो रहा है।’
विज्ञापन



मुख्यालय में रहने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव भैय्याजी जोशी फिलहाल शहर से बाहर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ‘उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है।’ उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित सदस्य एसिप्टोमैटिक (लक्षण दिखाई न देना) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीएम बोरिस ने कहा, ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर, लग सकता है राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन


आरएसएस मुख्यालय में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भवन के अंदर सभी कमरों सहित पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। इस बीच नागपुर जिले के संरक्षक मंत्री नितिन राउत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उनकी पत्नी भी वायरस से संक्रमित हैं। दोनों निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं।

इससे पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री और नागपुर से भाजपा सांसद नितिन गडकरी कोरोना की चपेट में पाए गए थे। नागपुर में कोविड -19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने के शेष दो सप्ताह में शनिवार और रविवार को शहर में जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। इसे बढ़ाने का फैसला 30 सितंबर के बाद लिया जाएगा। इसकी जानकारी शहर के मेयर संदीप जोशी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed