फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Kingdom Prime Minister Boris Johnson says second wave of virus inevitable, new restrictions possible

पीएम बोरिस ने कहा, ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर, लग सकता है राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

Sat, 19 Sep 2020 08:16 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Sep 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
United Kingdom Prime Minister Boris Johnson says second wave of virus inevitable, new restrictions possible
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह देश में दूसरा लॉकडाउन लागू नहीं करना चाहते हैं। लेकिन नए प्रतिबंधों की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि देश को कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंत्रियों को एक दूसरे राष्ट्रीय लॉकडाउन पर विचार करने की सूचना दी गई। गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है और प्रति दिन 6,000 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। उत्तरी इंग्लैंड और लंदन के कुछ हिस्सों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और संक्रमण की दर में इजाफा देखा जा रहा है। 
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने कहा, मामलों में यह वृद्धि कोरोना की दूसरी लहर का हिस्सा है। उन्होंने कहा, अब हम कोरोना की दूसरी लहर को आते हुए देख रहे हैं। ऐसा होना मुमकिन था। मुझे डर है कि हम इसे इस देश में देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर कि देश में नया लॉकडाउन लागू करना चाहिए। इस पर पीएम जॉनसन ने कहा, मैं देश में दूसरे लॉकडाउन को लागू नहीं करना चाहता हूं। लेकिन जब आप देखते हैं कि क्या हो रहा है, तो आपको आश्चर्य होता है कि क्या हमें सोमवार को लाए गए 'रूल ऑफ सिक्स' नियम से आगे जाने की आवश्यकता है। इस नियम के तहत सामाजिक मेलजोल में छह लोगों की सीमा है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में फिर लागू हो सकता है लॉकडाउन, अधिकारी ने चेताया- स्पेन जैसे बढ़े मामले तो लिया जाएगा फैसला

स्थानीय स्तर पर सख्त हुआ लॉकडाउन
वहीं, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने इंग्लैंड के उत्तरी हिस्सों में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन की पाबंदियों को शुक्रवार को और सख्त कर दिया। इंग्लैंड के नार्थ वेस्ट, मिडलैंड्स और वेस्ट यॉर्कशायर क्षेत्रों में एक-दूसरे परिवारों के मिलने-जुलने पर, बार और रेस्तरां में पाबंदियां और सख्त कर दी गई। ये अगले मंगलवार से प्रभावी होंगी।

दरअसल, ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने चेतावनी दी थी कि इसके संक्रमण सर्वेक्षण में यह पाया गया कि इंग्लैंड में एक दिन में कोविड-19 के 6,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।


ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, हम लैंकशायर, मेरसेसाइड, वेस्ट यार्कशायर, वारिंगटन, हाल्टन और वुल्वरहैम्पटन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते देख रहे हैं। इन इलाकों के स्थानीय नेताओं लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त पाबंदियां लगाने को कहा है और हम सक्रियता से उनकी सहायता कर रहे हैं।  

स्थानीय स्तर पर पाबंदियों में किए गए बदलावों के तहत सामाजिक मेलजोल के दौरान छह लोगों की सीमा है। इसका उल्लंघन करने पर 100 पाउंड का जुर्माना है, जो बार-बार करने पर 3,200 पाउंड तक भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed