{"_id":"5a3693b74f1c1b87698c2206","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-has-urged-people-of-hindutva-to-come-together-to-protect-indian-philosophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत ने हिंदुत्व में भरोसा रखने वालों से की एकजुट होने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भागवत ने हिंदुत्व में भरोसा रखने वालों से की एकजुट होने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, अगरतला
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : self
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बुरी ताकतों से मातृभूमि और भारतीय दर्शन की रक्षा के लिए हिंदुत्व में भरोसा रखने वालों से एकजुट होने की अपील की। वे अपने पांच दिवसीय त्रिपुरा दौरे के तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने मानवता को मजबूत करने और जीवों के खिलाफ क्रूरता का विरोध करने के लिए सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होने की भी अपील की।
विज्ञापन
भागवत ने कहा कि संघ किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है, लेकिन वह भारत में मानवीय सुशासन के साथ तमाम नागरिकों के अधिकारों व धर्मों की सुरक्षा के साथ ही हर तरह के अत्याचार पर अंकुश लगाने का पक्षधर है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि किसी वजह से संघ को देश के लोगों में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का जिम्मेदार माना जाने लगा है।
विज्ञापन
पढ़ें- RSS से जुड़े संगठनों की सरकार से मांग, छोटे कारोबारियों को दी जाए जीएसटी में छूट
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख ने कहा कि भारत एक बहु धार्मिक और बहु सांस्कृतिक राष्ट्र है। यहां तमाम नागरिकों को अपनी पसंद के धर्म व परंपराओं का पालन करने की आजादी है। उन्होंने कहा कि संघ निजी अधिकारों में हस्तक्षेप का पक्षधर नहीं है, लेकिन संगठन मातृभूमि की रक्षा संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहता है।