फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Akhil Bharatiya Prachar Pramukh Sunil Ambekar On the Nagpur violence

RSS: 'औरंगजेब के नाम पर विवाद आज के दौर में प्रासंगिक नहीं', बोले आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर

Wed, 19 Mar 2025 02:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/तेलंगाना Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 02:03 PM IST
सार

RSS on Nagpur Violence: नागपुर में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर का कहना है कि, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
RSS Akhil Bharatiya Prachar Pramukh Sunil Ambekar On the Nagpur violence
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

शंभाजी नगर से औरंगजेब की कब्र को हटाने की वीएचपी और अन्य संगठनों की मांगों के बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मुगल बादशाह आज के समय में "प्रासंगिक नहीं" हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की हिंसा को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहन मिलना सही नहीं

आंबेकर ने कहा, " औरंगजेब आज प्रासंगिक नहीं हैं। किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं जाना चाहिए।" आरएसएस का यह रुख ऐसे समय में आया है जब औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग और इससे जुड़ी विभिन्न अफवाहों को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा के बाद तनाव चरम पर है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NASA: 1900°C तापमान...सात मिनट के लिए टूटा संपर्क; जब सुनीता की वापसी के दौरान मंडराया कल्पना चावला जैसा खतरा!
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर का कहना है कि, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं। आंबेकर ने यह बात बंगलूरू में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही।

आरएसएस के प्रचार प्रमुख बोले- ऐसे विवाद सही नहीं

औरंगजेब विवाद से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई विवाद सही नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी जरूरी होगा पुलिस कार्रवाई करेगी। यह पूछे जाने पर कि आज के दौर में क्या औरंगजेब के नाम पर विवाद प्रासंगिक है? आंबेकर ने जवाब दिया- ऐसा कतई प्रासंगिक नहीं है।



आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21-23 मार्च को बंगलूरू में होनी है। इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी और पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें: Tariff War: 'आप पसंद करें या न करें, टैरिफ व प्रतिबंधों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल अब सच्चाई', बोले जयशंकर

भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की तीन दिवसीय बैठक (21-23 मार्च) को बंगलूरू में होना निश्चित किया गया है। इस बैठक में संघ के सर्वोच्च पदाधिकारी मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले और सभी सहयोगी संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री सहित 1480 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed