फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSCW Chairperson Suman Sharma said How will the boys wearing low waist jeans protect their sister

खिसकती जींस वाले अपनी बहन की रक्षा कैसे करेंगे: राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा

Thu, 08 Mar 2018 02:24 PM IST
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
RSCW Chairperson Suman Sharma said How will the boys wearing low waist jeans protect their sister
सुमन शर्मा
राजस्थान महिला आयोग की प्रमुख सुमन शर्मा ने कहा कि खिसकती जींस पहने वाले जो अपनी पैंट नहीं संभाल सकते वह अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे। शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम में लड़कों के साथ ही लड़कियों को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी आजादी के नाम पर खुद को इतना 'मुक्त' नहीं समझना चाहिए जिससे समाज में असंतुलन पैदा हो जाए। 
विज्ञापन


राज्य भाजपा महिला की पूर्व प्रमुख ने कहा, 'एक समय था जब हर लड़की ऐसे पुरुष की कल्पना करती थी जिसकी चौड़ी छाती हो। लेकिन आज कोई भी चौड़ी छाती का पुरुष दिखता ही नहीं है। वे सिर्फ ढीली जींस पहने नजर आते हैं। जो अपनी जींस नहीं संभाल सकते वो अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजकल के लड़कों को क्या हो गया है। लड़के आजकल लड़कियों की तरह इयररिंग पहन रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आलोचना नहीं कर रही हूं लेकिन हमें यह बदलना होगा। हमें मजबूत और चौड़ी छाती वाले लड़कों को तैयार करने की जरूरत है और यह हमारी जिम्मेदारी है। ये माताओं की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को ऐसे संस्कार दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़कर बहुत आगे नहीं जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बराबर हैं और यह प्रणाली नहीं बिगड़नी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed