फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rs three crore in cash recovered during raids at govt officer residences in Odisha news in hindi

Odisha News: विजिलेंस टीम ने सरकारी अधिकारी के घर पर की छापेमारी, तीन करोड़ की नकदी बरामद

Sat, 24 Jun 2023 03:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Jun 2023 03:12 AM IST
सार

ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारी प्रशांत कुमार राउत नबरंगपुर जिले में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह राज्य में किसी सरकारी अधिकारी के पास से नकदी की दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है।

विज्ञापन
rs three crore in cash recovered during raids at govt officer residences in Odisha news in hindi
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा में एक सरकारी अधिकारी के आवासों पर छापेमारी में तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सतर्कता शाखा (Vigilance Wing) ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारी प्रशांत कुमार राउत के भुवनेश्वर, नबरंगपुर और अन्य स्थानों पर स्थित आवासों पर छापेमारी की। राउत नबरंगपुर जिले में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


पड़ोसी के छत पर फेंक दिए नकदी से भरे छह कार्टून
अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में कानन विहार स्थित राउत के आवास पर सतर्कता शाखा की टीम पहुंची तो उनकी पत्नी ने नकदी से भरे छह कार्टून पड़ोसी के छत पर फेंक दिए और उसे छिपाने का अनुरोध किया। बाद में सतर्कता की टीम ने पड़ोसी के घर से ये कार्टून बरामद किए और कई मशीनों की सहायता से उसमें रखी नकदी की गिनती की। नबरंगपुर स्थित राउत के आवास से भी 89.5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने बरामद किए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह राज्य में किसी सरकारी अधिकारी के पास से नकदी की दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे पहले, अप्रैल 2022 में गंजम जिले में लघु सिंचाई प्रभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात कार्तिकेश्वर राउल के ठिकानों पर छापेमारी में 3.41 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत लेने के आरोप में 2018 में हुई थी गिरफ्तारी 
अधिकारियों ने बताया कि प्रशांत राउत के खिलाफ कार्रवाई जारी है। छापेमारी की कार्रवाई में विभाग की करीब नौ टीमें लगी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राउत को 2018 में एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जब वह सुंदरगढ़ जिले में बीडीओ के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed