{"_id":"5ad22e3d4f1c1b9f098b485f","slug":"rs-621-crore-uco-bank-scam-cbi-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB के बाद अब यूको बैंक में 621 करोड़ का घोटाला, बैंक के पूर्व CMD समेत कई अधिकारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB के बाद अब यूको बैंक में 621 करोड़ का घोटाला, बैंक के पूर्व CMD समेत कई अधिकारियों पर केस दर्ज
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
UCO bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने 621 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल और अन्य के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एजेंसी ने इस मामले के सिलसिले में दिल्ली में आठ और मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी की।
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि बैंक के अनुरोध पर कौल के अलावा इरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, इस कंपनी के सीएमडी हेम सिंह भराना, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज जैन और वंदना शारदा तथा एल्टिस फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के पवन बंसल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश का आरोप है।
कौल 2010 से 2015 तक कोलकाता स्थित बैंक के सीएमडी पद पर थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी कंपनियों को लोन मुहैया कराया था। यह लोन चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी फर्जी एंड-यूज प्रमाणपत्र और गलत बिजनेस डाटा के आधार दिया गया। साथ ही जिस मकसद के लिए लोन लिया गया था, उस पर पैसे का इस्तेमाल ही नहीं किया गया।