फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 29 crore seized from Tamil Nadu minister Velu, his aides' premises: Income tax officials

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मंत्री वेलु और उनके सहयोगियों के परिसरों से 29 करोड़ जब्त, आयकर अधिकारियों का दावा

Tue, 07 Nov 2023 06:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Nov 2023 06:40 PM IST
सार

Tamil Nadu: आयकर विभाग ने तमिलनाडु के लोक निर्माण और राजमार्ग विभाग के मंत्री ईवी वेलु और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों से 29 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार तक लगातार पांचवें दिन कई परिसरों की तलाशी लेने के बाद यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Rs 29 crore seized from Tamil Nadu minister Velu, his aides' premises: Income tax officials
आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के लोक निर्माण और राजमार्ग विभाग के मंत्री ईवी वेलु और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों से 29 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार तक लगातार पांचवें दिन कई परिसरों की तलाशी लेने के बाद यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आज तलाशी का पांचवां दिन है और तमिलनाडु के मंत्री और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर अब भी छापेमारी जारी है और नकदी की जब्ती बढ़ सकती है।' अधिकारियों ने बताया कि कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि मंत्री वेलु से जुड़े परिसरों से 22 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं और तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज मिले हैं जो करोड़ों कर चोरी दिखाते हैं। सूत्रों के अनुसार, चेन्नई में दो प्रमुख बिल्डरों - अप्पास्वामी रियल एस्टेट और कैसाग्रैंड बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों में अभी भी तलाशी चल रही है, जिसके परिणामस्वरूप सात करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

आयकर विभाग ने कर चोरी के संभावित मामले में मंत्री वेलु के बेटे के तिरुवन्नामलाई स्थित आवास और तिरुवन्नामलाई में उनके अरुणाई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार को तलाशी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed