{"_id":"5a8fc7774f1c1be13b8b47a4","slug":"rotomac-owner-vikram-kothari-reaches-patiala-house-court-after-scam-charges-raises-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे, 3700 करोड़ के घोटाले का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे, 3700 करोड़ के घोटाले का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
विक्रम कोठारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों के घोटाले के आरोप में उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। बता दें कि 3,700 करोड़ का बैंक लोन न चुकाने पर सीबीआई ने यह गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
सीबीआई इस मामले में कोठारी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर्ड कर कई दिनों से पूछताछ कर रही थी। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर विक्रम कोठारी, साधना कोठारी, राहुल कोठारी और अज्ञात बैंक मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस दौरान सीबीआई ने यह भी बताया कि 'रोटोमैक के लिए ब्याज देनदारी सहित कुल बकाया राशि 3695 करोड़ रुपये की है।'
विज्ञापन
Delhi: #RotomacPens owner #VikramKothari brought to Patiala House Court by CBI officials. pic.twitter.com/ll2oIwhlho
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 23, 2018
आपको बता दें कि मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग ने कोठारी परिवार के 14 खातों को अटैच किया है। सीबीआई ने उनके बंगले और अन्य ठिकानाें पर भी छापेमारी की है। मालूम हो के इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी विक्रम कोठारी पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है।