फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohith Vemula was not a Dalit, says probe panel set up by HRD Ministry

दलित नहीं था रोहित वेमुला, सरकार के जांच पैनल ने रिपोर्ट में किया दावा

Wed, 24 Aug 2016 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
Rohith Vemula was not a Dalit, says probe panel set up by HRD Ministry
रोहित वेमुला
आत्महत्या करने वाले रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमूला की जाति को लेकर अब एक और रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। रोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली परिस्थितियों की जांच करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 26 साल का रोहित अनुसूचित जाति से नहीं था। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित ने इस साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित वेमुला दलित नहीं था।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज एके रूपनवाल को एक सदस्यीय जांच कमिशन के लिए नियुक्त किया गया था। जांच पैनल ने अपनी रिपोर्ट अगस्त में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) को सौंपी थी।
विज्ञापन

क्यों अहम हो गई रोहित की जाति?

Rohith Vemula was not a Dalit, says probe panel set up by HRD Ministry
रोहित वेमुला की मां और भाई बौद्ध धर्म अपनाने जा रहे - फोटो : Reuters
रोहित दलित नहीं था, यह इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि छात्र की जाति से उसकी आत्महत्या का संबंध स्थापित करने पर विवाद हुआ था। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और थावर चंद गहलोत ने कहा था कि रोहित वेमुला वडेरा समुदाय से है जो ओबीसी वर्ग के तहत आने वाली जाति है और उसकी आत्महत्या को जातीय भेदभाव के परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय और हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी अप्पा राव के खिलाफ एफआईआर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुई है। उन्हें आत्महत्या के लिए उसकाने के लिए आरोपी बनाया गया है।

वहीं रोहित के भाई राजा का कहना है, 'हम दलितों की तरह ही रहे हैं। हम दलित समुदाय में ही पले-बढ़े हैं। हां, मेरे पिता ओबीसी से थे हम अपने अनुभवों से दलितों की तरह ही जिए हैं। जीवनभर हमारे साथ जातिगत भेदभाव होता रहा। रोहित ने अपने लेटर में भी ये लिखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed