फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rohit pawar hunger strike maharashtra farm loan waiver news

महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी पर महाभारत: भूख हड़ताल पर बैठे रोहित पवार, सरकार की इन दो शर्तों पर ठनी

Sat, 13 Jun 2026 05:55 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2026 05:55 PM IST
सार

रोहित पवार का पंढरपुर में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी है। वे महाराष्ट्र सरकार की नई कर्ज माफी योजना में मौजूद दो कड़ी शर्तों को हटवाने के लिए लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि इन शर्तों से लाखों किसान लाभ से वंचित रह जाएंगे और उन्हें पूरा इंसाफ मिलना चाहिए।
 

विज्ञापन
rohit pawar hunger strike maharashtra farm loan waiver news
अनशन पर बैठे रोहित पवार - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में किसान कर्ज माफी का मुद्दा अब गरमा गया है। पुणे के पास पंढरपुर में एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है। सरकार की नई कर्ज माफी योजना में कुछ ऐसी शर्तें हैं, जो किसानों को मंजूर नहीं हैं। रोहित पवार का साफ कहना है कि जब तक ये शर्तें नहीं हटेंगी, तब तक वे अनशन नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


रोहित पवार ने शुक्रवार को यह भूख हड़ताल शुरू की थी। वे कर्जत-जामखेड़ से विधायक हैं। वे चाहते हैं कि किसानों का पूरा कर्ज बिना किसी शर्त के माफ हो। राज्य सरकार ने हाल ही में 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्ज-मुक्ति योजना' का एलान किया है। सरकार का दावा है कि इसमें 36,585 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 56 लाख किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना में कर्ज माफी और ओटीएस यानी एकमुश्त निपटान जैसे विकल्प दिए गए हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।
विज्ञापन


इन दो शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
रोहित पवार ने दो ऐसी शर्तों पर सवाल उठाए हैं, जो किसानों का दम घोंट रही हैं। पहली शर्त उन किसानों के लिए है, जिन्होंने 2019 की कर्ज माफी योजना का लाभ लिया था। सरकार ने नियम बनाया है कि उन्हें अब केवल 50,000 रुपये तक की ही राहत मिलेगी। दूसरी शर्त और भी कठिन है। सरकार ने कहा है कि अगर किसान को प्रोत्साहन सब्सिडी चाहिए, तो उन्हें 2025-26 और 2026-27 के फसल ऋण समय पर चुकाने होंगे। रोहित पवार का मानना है कि जो किसान पहले से ही कर्ज में डूबा है, वह भविष्य के कर्ज को चुकाने का वादा कैसे कर सकता है? सरकार को किसानों की मजबूरी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Congress-NCP Merger: ‘राजनीति नहीं, देश बचाने का समय’, कांग्रेस के साथ विलय की अटकलों पर बोलीं सुप्रिया सुले

37 लाख किसान योजना से बाहर
रोहित पवार के मुताबिक, इन दो शर्तों के कारण राज्य के 37 लाख से ज्यादा किसान कर्ज माफी के लाभ से बाहर हो जाएंगे। वे इसे किसानों के साथ अन्याय मान रहे हैं। पंढरपुर के अनशन स्थल पर उनके पिता राजेंद्र पवार भी पहुंचे। उन्होंने रोहित के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। रोहित का कहना है कि वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अपनी नीतियों में बदलाव करेगी और किसानों के साथ खड़ा होना स्वीकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed